Breaking

बीसीसीएल कतरास क्षेत्र की टीम ने लिलोरी स्थान मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान* 

Https://news93live.com/

*कतरास*। बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कतरास बाजार के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल लिलोरी स्थान मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। बीसीसीएल कतरास क्षेत्र की टीम शुक्रवार को लिलोरी स्थान मंदिर पहुंची एवं सर्वप्रथम आचार्य सिंटू बाबा के देखरेख में मां का पूजा अर्चना किया।

बताते चले की बीसीसीएल मुख्यालय के आदेश पर 15 जून से 30 जून 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा का कार्यक्रम आयोजित है। जिसके तहत मुख्यालय से लेकर प्रत्येक कोलयरी एवं बीसीसीएल के प्रत्येक महाप्रबंधक कार्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है।

वही कार्यक्रम को लेकर स्वच्छता पखवाड़ा की नोडल अधिकारी पिंकी कुमारी ने बताया कि 15 जून से 30 जून तक मुख्यालय के आदेश पर बीसीसीएल के प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत हम लोगों को धार्मिक स्थल में सफाई अभियान चलाना था। इसके लिए लिलोरी स्थान मंदिर को चयनित किया गया। आज हम लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाया है और साफ सफाई की है। यह कार्यक्रम हम लोगों का 30 जून तक जारी रहेगा।

मौके पर कतरास क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशासन उमंग कुमार ठक्कर ने कहा कि मुख्यालय के आदेश पर स्वच्छता पखवाडा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज मंदिर प्रांगण में साफ सफाई की गई है। आगे भी मंदिर में किसी प्रकार की जरूरत पड़ेगी तो हम लोग उसे पूरा करेंगे। मौके पर महा प्रबंधक मुख्यालय कुमार मनोज, नोडल ऑफिसर पिंकी कुमारी, कतरास क्षेत्र महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, एमके पांडे अपर महाप्रबंधक कतरास क्षेत्र, अशोक कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक कतरास क्षेत्र, क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त एचपी दीक्षित एवं उमंग कुमार ठक्कर क्षेत्रीय प्रबंधन प्रशासन मौजूद थे।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button