Breaking

किशलपुर पंजाबी मोहल्ला दुर्गा मंदिर में कामाख्या चंडी महायज्ञ में वेदी पूजन के साथ श्रीराम कथा आरंभ*

Https://news93live.com/

*कतरास*।केशलपुर पंजाबी मोहल्ला दुर्गा मंदिर में आयोजित मां कामाख्या चंडी महायज्ञ में रविवार को पंडित राजबिहारी शर्मा के देखरेख में वेदी पूजन, हवन की गई.संध्या में महाआरती हुई.जिसके बाद पंडित हेमंत दुबे की टीम ने पांच दिवसीय श्रीराम कथा आरंभ किया.कथावाचक हेमंत दुबे ने श्री राम की जन्मोत्सव का प्रसंग रखा. उन्होंने भगवान के जन्मोत्सव पर सोहर गीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को राममय बना दिया. कहा कि जब जब धर्म कि हानि होती है. तब तब प्रभु किसी न किसी रूप में अवतार लेकर धर्म और अपने भक्तों की रक्षा करते हैं.आज सनातन को लेकर जागरूक होने की जरूरत है.क्योंकि समाज दक्षिण सभ्यता संस्कृति की ओर भटक गया हैं. मौके पर पवन पाठक, महेंद्र शास्त्री, धीरज सेठ, रोहित सिंह, जीतेंद्र यादव, विकास कुमार, मुकेश पांडेय,अनुज पांडेय,श्रवण उपाध्याय आदि थे।

 

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button