Breaking

धनबाद-बाघमारा से श्रद्धालु पत्रकार पहुंचे उज्जैन, किया महाकालेश्वर पर जलाभिषेक ।

Https://news93live.com/

धनबाद/बाघमारा। 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलने वाले सावन महापर्व को लेकर झारखंड के धनबाद जिले सहित बाघमारा क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पत्रकार उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने नर्मदा नदी से लाया गया पवित्र जल लेकर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना की।

श्रद्धालुओं के साथ-साथ पत्रकारों ने भी अपने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ पूरे झारखंड राज्य के जन-जन के कल्याण और खुशहाली की कामना की। भक्तों का कहना है कि सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पावन समय होता है, और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं।

पूजा अर्चना के दौरान पत्रकारों ने राष्ट्रकवि अशोक नागर से भी मुलाकात की और उज्जैन की भौगोलिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। श्री नागर ने बताया कि महाकालेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं।

बिहार ऑब्जर्वर के बाघमारा प्रभारी जितेंद्र पासवान , स्वदेश न्यूज के बाघमारा प्रभारी सुधीर सिंह, धनबाद जिला के चीफ ब्यूरो सिटी लाइव सहित दर्जनों अखबार चैनल के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार जीतू , धनबाद जिला के आवाज 7 डेज के प्रतिनिधि सकलदेव प्रमाणिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button