
*कतरास*।शहीद-ए-आजम भगत सिंह की नई प्रतिमा का लोक दर्शनार्थ आज दिनांक 4-7-2025 दिन शुक्रवार को संध्या 6 बजे माल्यार्पण कर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण सामूहिक रूप से उपस्थित साथियों ने किया।
आज स्वामी विवेकानंद की पूण्यतिथि भी है,भगत सिंह- राजगुरु-सुखदेव एवं स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।
भगत सिंह चौक पर बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
शहीद भगत सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राजा की अध्यक्षता एवं राजु खान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूपसे जनवादी लेखक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ मृणाल,मो.क्यूम,BCKU केंद्रीय सचिव कंचन महतो, अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह,वरिष्ठ नागरिक प्रहलाद चौरसिया, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो,अधिवक्ता टिंकू सिंह,BCKU नेता निरंजन महतो,कतरास क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक महतो एवं क्षेत्रिय सचिव सुनील महतो,झामुमो नेता मुन्ना सिद्दकी,शिक्षक माणिक महतो,मोतीलाल महतो, परितोष महतो,चंदन मोदक, सुभाष राजवार,नंदलाल रवानी,मो.रिजवान,गुड्डू सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।
साहित्यकार-स्वाधीनता सेनानी मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर दिनांक 31-7-2025 को विशेष कार्यक्रम करने की घोषणा की गई।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



