
*कतरास*।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा मोर्चा नगर समिति, कतरास के सचिव पद पर मुकेश गुप्ता की नियुक्ति होने के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पार्टी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र मिलते ही समर्थकों व स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
मुकेश गुप्ता को बधाई देने वालों में दुर्गेश , बमबम, नूर हसन, मो. आजाद, राहुल चौहान, राज कुमार वर्मा एवं घंटू त्रिगुणायत समेत कई कार्यकर्ताओं का नाम शामिल है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मुकेश गुप्ता ने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो का विशेष धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
मुकेश गुप्ता ने कहा कि वे युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



