जोड़ापोखर थाना प्रभारी का अधिवक्ता अंजन सिन्हा के ख़िलाफ़ साजिश विफल*

*कतरास*.जोड़ापोखर थाना प्रभारी ने रामनारायण राय को मोहरा बनाकर एक झूठा एफआईआर अपने पद का दुरुपयोग कर अधिवक्ता अंजन सिंहा के ख़िलाफ़ झूठे दस्तावेजों का जालसाजी कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया था जिसमे बचाव पक्ष की ओर से ज़ोरदार बहस करते हुए अधिवक्ता गजेंद्र कुमार द्वारा ये दलील दी गई की इस केस को केवल इसलिए कराया गया हैं ताकि अंजन सिंहा दवाब में आकर जोड़ापोखर थाना प्रभारी के ऊपर जो सीपी केस किए है उसको उठा ले और केस करने वाला जमीन का कोई हकदार नहीं है जिससे उसकी थानेदार से साँठगाँठ प्रमाणित होती हैं क्योकि अधिवक्ता ने एक वकील का काम करते हुए वादी पर अपने किसी क्लाइंट का केस किया था जिससे वादी बदले के भावना से इस केस को किया साथ ही अधिवक्ता गजेंद्र ने यह भी दलील दी की जोड़ापोखर थानाप्रभारी को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भेज दिया जाय क्योकि उनके द्वारा रंगदारी का केस का धारा को लगाना ये साबित करती हैं की उन्हें अभी एफआईआर में धारा भी लगाना ठीक से नहीं आता । साथ ही अभियोजन के द्वारा ना ही एफ़आईआर और ना ही केस डायरी में कोई भी जाली दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया था जिस बात का भी आधार अधिवक्ता गजेंद्र कुमार ने लिया। उपरोक्त दलीलों को सुनने के बाद माननीय न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत दे दी गई, मौके पर कई अधिवक्ता मौजूद थे ।
धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



