गोविंदपुर के आमघाटा तालाब पर अतिक्रमण का मामला गरमाया, विधायक ने दिखाया सख्त रुख ।..
जलस्रोत बचाने को लेकर प्रशासन पर दबाव, सदन में उठेगा मुद्दा..

धनबाद : गोविंदपुर अंचल में आमघाटा तालाब पर अतिक्रमण का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस गंभीर मुद्दे पर सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो ने संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है।
विधायक ने कहा कि यह केवल एक गांव का मामला नहीं, बल्कि जलस्रोतों की सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने अंचल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे से इस संबंध में बातचीत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो इस मुद्दे को विधानसभा सदन में उठाया जाएगा, ताकि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें। साथ ही प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है।
स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि तालाब गांव की जीवनरेखा है और इसे बचाना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब प्रशासन सक्रिय होकर तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराएगा।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



