Breaking

झामुमो महानगर समिति द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह सह का भव्य आयोजन किया गया ,जिसमे उप महापौर अरुण चौहान भी शामिल हुए..

Https://news93live.com/

धनबाद: धनबाद में झामुमो महानगर समिति धनबाद के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का भव आयोजन किया गया जिसमें नवनिर्वाची उप महापौर श्री अरुण चौहान जी का महानगर समिति के अध्यक्ष मंटू चौहान एवं केंद्री सदस्य सह केंद्री मीडिया पैनलिस्ट श्रीमति डॉ नीलम मिश्रा जी के द्वारा मोमेंटो देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, वही झामुमो समर्थित वार्ड संख्या 06, 07, 18, 21, 34, 39, 42, 50 के नव निर्वाचित पार्षदों को मंच के संचालक सह सचिव एवं प्रवक्त अकाश रवानी उपाध्यक्ष मिहिर दत्ता ने शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता झामुमो केन्द्रीय मीडिया पैनलिस्ट सह केन्द्रीय सदस्य श्रीमती डॉ नीलम मिश्रा ने कहा कि झामुमो ने धनबाद की शहर की सरकार में अपना पैठ जमा लिया है यह सिर्फ माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के कुशल नेतृत्व ओर झारखण्ड सरकार पर बढ़ रहे जनता का विश्वास का परिणाम है, निश्चित रूप से इस तरह हम बढ़ेंगे तो धनबाद जिले में न सिर्फ विधायक बल्कि सांसद भी हमारे पार्टी का होगा।

बताते चले उप महापौर श्री अरुण चौहान ने कहा कि जिस तरह हम सबके मार्ग दर्शक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन जी झारखण्ड की जनता की सेवा कर रहे हैं उसी प्रकार हम भी नगर निगम क्षेत्र की जनता का हमेशा सेवा करते रहेंगे, चौबीसों घंटा जनसेवा में अपने आप को समर्पित कर देंगे।

सभा अध्यक्ष श्री मंटू चौहान जी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा हम सभी झामुमो के सिपाही है पार्टी मे अनुशासित ढंग से कम करना है तभी हम पार्टी के जड़ों को ओर मजबूत कर सकेंगे।

वहीं मंच संचालनकर्ता, सह सचिव एवं प्रवक्त श्री अकाश रवानी ने कहा कि झामुमो की इस ऐतिहासिक जीत इस बात को स्पष्ट संकेत दे रहा है कि अब दुबारा भाजपा झारखण्ड में सरकार नहीं बना पाएगी इनके दोहरे चेहरे को जनता समझ चुकी है, जनता का एक मात्र नेता श्री हेमंत सोरेन जी है।

मौके पर मुख्य रूप से महानगर समिति के उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान, मिहिर दत्ता, बंटी सिंह, वकील दास नईम अंसारी, राजू प्रामाणिक, मदन राम, कुणाल कुमार कोषाध्यक्ष टिंकू सरकार सुशोभन चौधरी, जिला सह सचिव तपन तिवारी समिति से रतिलाल टुडू, , किशोर मुर्मू, छात्र जिला अध्यक्ष आजाद महतो, व्यवसाय जिला अध्यक्ष हरीश सिंह, युवा जिला सचिव संकर महतो, झा को म यूनियन जिला अध्यक्ष उमा शंकर चौहान,धनबाद युवामोर्चा के महानगर संगठन सचिव शमशाद खान, युवा मोर्चा के सह सचिव आसिफ खान, युवा मोर्चा के सह सचिव बिट्टू यादव,असलम अंसारी, झरिया नगर समित अध्यक्ष फरीद मलिक,तौसीफ निशात, कुदुस अंसारी,दिलीप महतो, सुमन चौहान, विक्रांत यादव, आशिफ खान, काशीनाथ प्रसाद, अनिल रवानी, कुलदीप महतो, नईम अंसारी, राजेश साव एवं सैकड़ो की संख्य में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button