धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा कार्यकर्तायों द्वारा हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर किया गया बिरोध.

धनबाद : झारखंड में सरकार की ओर से संचालित किए जा रहे सभी अटल मोहल्ला क्लिनिक अब मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक के नाम से जाने जाएंगे. यह निर्णय गुरुवार (24 जुलाई) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया.
अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड राज्य के निर्माता रहे- राज सिन्हा.
राज सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड राज्य के निर्माता रहे हैं और उनका नाम झारखंड के जन-जन की स्मृतियों में है. ऐसे में उनके नाम को हटाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास न केवल भारत रत्न का, बल्कि पूरे झारखंड की आत्मा का अपमान है. उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि अगर वह नई स्वास्थ्य योजना शुरू करना चाहती है तो उसमें नए नाम रखने की स्वतंत्रता है, लेकिन पहले से स्थापित और लोकप्रिय योजनाओं का नाम बदलना ओछी राजनीति का उदाहरण है.
धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



