मनोरंजन

आर.एस. मोर कॉलेज के प्राचार्य एवं पुस्तकालय प्रभारी ने राज्य स्तरीय INFLIBNET कार्यशाला में लिया भाग..

Https://news93live.com/

गोविंदपुर, धनबाद | 18 सितंबर 2026:

आर.एस. मोर कॉलेज, गोविंदपुर के प्राचार्य डॉ. प्रवीण सिंह एवं महाविद्यालय पुस्तकालय के प्रभारी डॉ. राम चंद्र जेना, सहायक प्राध्यापक, वनस्पति विज्ञान विभाग ने 18 सितंबर 2026 को आर्यभट्ट सभागार, रांची विश्वविद्यालय, मोरहाबादी, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय “Strengthening Digital Academic Library Infrastructure and Promoting INFLIBNET Services in Higher Education Institutions of Jharkhand” विषयक कार्यशाला-सह-MoU कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन झारखंड स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल (JSHEC) द्वारा किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में डिजिटल अकादमिक पुस्तकालय व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा INFLIBNET की विभिन्न सेवाओं के व्यापक एवं प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में श्री सुधीर बारा, IAS, निदेशक, उच्च शिक्षा, झारखंड सरकार; प्रो. देविका पी. मदली, निदेशक, INFLIBNET Centre, गांधीनगर; प्रो. सरोज शर्मा, कुलपति, रांची विश्वविद्यालय; तथा प्रो. (डॉ.) पीयूष रंजन, कुलपति, झारखंड राय विश्वविद्यालय, सहित झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, IQAC समन्वयक, पुस्तकालय प्रभारी, प्राध्यापक एवं अन्य शिक्षाविदों ने भाग लिया।

कार्यशाला में INFLIBNET की विभिन्न सेवाओं, डिजिटल अकादमिक लाइब्रेरी के विकास, ई-संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में डिजिटल पुस्तकालय सेवाओं के विस्तार पर तकनीकी प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही, JSHEC, INFLIBNET Centre एवं Jharkhand Rai University के बीच MoU पर हस्ताक्षर भी किए गए।

आर.एस. मोर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण सिंह एवं पुस्तकालय प्रभारी डॉ. राम चंद्र जेना ने कार्यशाला को महाविद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि INFLIBNET की विभिन्न सेवाओं एवं डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग से आर.एस. मोर कॉलेज के पुस्तकालय के आधुनिकीकरण एवं डिजिटलीकरण को नई गति मिलेगी तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अध्ययन, अध्यापन, शोध एवं शोध-प्रकाशन के लिए गुणवत्तापूर्ण ई-संसाधनों तक बेहतर पहुँच प्राप्त होगी।

यह पहल महाविद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी, ई-रिसोर्स एक्सेस, शोध-सहायता एवं आधुनिक अकादमिक पुस्तकालय सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विशेष रूप से, प्राचार्य एवं पुस्तकालय प्रभारी की इस कार्यशाला में सहभागिता से महाविद्यालय में INFLIBNET सेवाओं के प्रभावी उपयोग, पुस्तकालय डिजिटलीकरण तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता को आगे बढ़ाने की दिशा में नई संभावनाएँ विकसित होंगी।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button