मनोरंजन

डॉ. काजल कुमारी की सफलता पर समाज का सम्मान समारोह ..

Https://news93live.com/

तोपचाची की बेटी और चीराबाद निवासी अधिवक्ता धिरेन मंडल एवं श्रीमती रेखा मंडल की सुपुत्री, साथ ही जिला संचालन समिति के सदस्य गौरचंद मंडल की भतीजी डॉ. काजल कुमारी ने MBBS की परीक्षा उत्तीर्ण कर सुंडी समाज का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है।

सम्मान समारोह का आयोजन झारखंड सुंडी समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय, जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने डॉ. काजल को मिठाई खिलाकर, अंगवस्त्र औंढ़ाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

गौतम मंडल का संबोधन केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल ने कहा कि डॉ. काजल की सफलता पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

समाज की शुभकामनाएं समाज के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे चलकर एक कुशल डॉक्टर के रूप में देश और समाज की सेवा करेंगी। समारोह में उपस्थित सभी समाज प्रेमियों ने उन्हें बधाई और अनंत शुभकामनाएं दीं।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button