जी एन एम दुर्गा पूजा समिति कतरास का हुआ पुनर्गठन, फिर अध्यक्ष बने शंकर एवं सचिव मुकेश भट्ट*..

*कतरास:* श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति जी एन एम हाई स्कूल मैदान कतरास के समिति का पुनर्गठन किया गया। समिति के सदस्यों ने पुनः शंकर जायसवाल को अध्यक्ष एवं मुकेश भट्ट को निर्विरोध सचिव बनाया। बताते चले कि समिति के सम्मानित संरक्षक मोहन प्रसाद लाला जी की अध्यक्षता में
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति जी एन एम हाई स्कूल मैदान कतरास बाजार की वर्ष 2025 के लिए सभा हुई। सभा के अध्यक्ष ने पुरानी समिति को भंग करते हुए 2025 के लिए नई समिति के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की। जिसमें अध्यक्ष पद पर शंकर जायसवाल एवं सचिव पद पर मुकेश भट्ट को पुनः सर्वसम्मति से चुना गया। बता दे कि मुकेश भट्ट को चौथी बार पुनः निर्विरोध सचिव चुना गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए बबलू चौरसिया को चुना गया। समिति के विस्तार की जिम्मेवारी कार्यकारी की बैठक बुलाकर सचिव को दी गई। सभा में समिति के संरक्षक मोहन प्रसाद लाला, सुरेंद्र सिंह, प्रताप नारायण पांडे, विनय सिन्हा, धीरेन सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा सरोज विश्वकर्मा, अशोक शर्मा, पंकज सिन्हा, मनोज राय, दिलीप तर्वे, कुलदीप सिंह, शैलेंद्र सिन्हा, मोनू सिंह, चंद्रकांत कुमार, गोपाल बोस, प्रदीप लाला, रामजी हजारी, अयोध्या सिंह, संदीप जयसवाल, प्रकाश रजक, राखोहरि पटवा, गणेश मोदक, बबलू शर्मा, ईश्वर लाल शर्मा, राहुल राज, शिवम दसोंधी, राजेंद्र ठाकुर, सुनील यादव, चितरंजन कुमार, अजय स्वर्णकार, पिंटू दे, चंदन नंदन, अयोध्या सिंह, आकाश खंडेलवाल, शेखर प्रमाणिक, तापस दे, कौशल ठाकुर, करण रवानी, निखिल राय, अरुण राणा, विशाल केडिया, जीत कुमार, भोला मोदक, रोशन सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



