अंतरराष्ट्रीय

न्यू एंजेल्स होम स्कूल में आज दिनांक 08 अगस्त को मनाया गया राखी का त्यौहार.

Https://news93live.com/

डीगवाडीह स्थित न्यू एंजेल्स होम स्कूल में आज दिनांक 08 अगस्त 2025 को भाई बहन के पवित्र त्यौहार के मौके पर राखी से सम्बन्धित् प्रतियोगिता रखी गई जिसमे क्लास I से X के विद्यार्थीयों ने भाग लिया । बच्चो को राखी का चित्र , राखी थाल और अपने हाथों से राखी बनाना था ।

सभी बच्चों ने अपनी कौशल को दर्शाते हुए बहुत सुन्दर सुन्दर राखी बनाएं । इन राखियों को लेकर 10 बच्चियों ने जैलगोर स्थित सीआईएसफ कैंप में जाकर जवानों को अपने हाथों से राखी बांधी और देश तथा अपनी सभी बहनों की रक्षा करने के लिए जवानों से अपील की I जवानों ने सभी बच्चों का देशप्रेम और अपने प्रति स्नेह देख खुश होकर सभी को उपहार दिए ।

बिंदु, किट्टू, डॉली, मंताशा, रिफा, सालोनी, श्रिस्ति, प्रिया, अंशिका, आफरीन, जिज्ञासा, सुमित और संजीव की मुख्य भूमिका रही I मौके पर स्कूल के निदेशक मोहम्मद परवेज अख्तर और प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम ने देशवासियों को राखी के शुभ मौके पर सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी I.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button