*स्वर्गीय नरेश दास सामाजिक उत्थान एवं परिवर्तन समिति ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को सम्मानित किया*.

*कतरास*.बाघमारा के कोईरीडीह स्थित प्राथमिक शाला में कक्षा 2 से पांचवी तक के प्रथम द्वितीय तृतीय रैंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को ,*’स्वर्गीय नरेश दास सामाजिक उत्थान एवं परिवर्तन समिति’* कतरासगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया।तत्पश्चात भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं अंत में झारखंड के निर्माता जननायक स्वर्गीय शिबू सोरेन के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जिसमें प्रमुख रूप से श्यामलाल दास, सुरेश दास, मुकेश कुमार, सुशील दास दिनेश दास, दुर्गा दास, जेटलू,दिनेश कुमार, रवि कुमार, तथा स्कूल के प्राचार्य कोइरीडीह बस्ती के वरिष्ठ नागरिक स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे। सभा का संचालन समिति के अध्यक्ष श्याम लाल दास जी ने किया। साथ ही सभी ने निर्णय लिया है कि भविष्य में इस तरह के अन्य कार्यक्रम कर स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने का कार्य इस समिति द्वारा किया जाएगा।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



