नगर निगम एवं झारखंड सरकार को राजस्व की क्षती*.

*कतरास* : कतरास बाजार वार्ड संख्या एक अंतर्गत कतरास हटिया बकरों की बिक्री के लिए नगर निगम द्वारा सरकारी बंदोबस्ती किया गया है, जिसका प्रति वर्ष टेंडर भी निकाला जाता है। लेकिन विगत कुछ महीनों से पाठा(बकरा) विक्रेता निगम द्वारा चिन्हित किये हुए हटिया में मवेशी(बकरा/बकरी) को न बेचकर हटिया के इर्द गिर्द बेचने लगे हैं ताकि पाठा खरीददार को मवेशी शुल्क न देना पड़े, यह कहना है बकरा हाट के संचालक गणेश महतो उर्फ बीरू महतो का। संचालक वीरू महतो ने कहा कि पाठा विक्रेता हटिया में पाठा न बेचकर राहुल चौक, हीरक रोड के श्यामडीह कोलडंप के समीप, एनएच 32 कतरास-राजगंज मुख्य मार्ग के किनारे शाखाटाँड़ फाटक के समीप, लिलोरी स्थान पार्क के समीप अवैध रूप से पाठा की बिक्री कर रहे हैं । जबकि पाठा बिक्री के लिए नगर निगम के द्वारा हटिया में लिखित आदेश दिया गया है जिसकी कॉपी भी उपलब्ध है। उसके बावजूद भी पाठा विक्रेता मनमाने तरीके से हटिया के बाहर पाठा बेच रहे हैं। इससे हटिया के बकरा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। इससे न केवल मुझे नुकसान हो रहा है बल्कि नगर निगम तथा झारखंड सरकार को भी राजस्व की भारी क्षति हो रही है। सड़क के किनारे मवेशी बिक्री करने से सड़क भी जाम हो जाता व दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है। इस संबंध में मैंने नगर निगम धनबाद एवं नगर निगम कार्यालय कतरास तथा कतरास थाना में भी शिकायत की है। लेकिन मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने हटिया के बाहर बकरों की बिक्री पर रोक लगाने का मांग किया है।.
कतरास से सहयोगी sakaldev pramanik के साथ मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



