Breaking

लोयाबाद मदनाडीह में खुला नया होंडा शोरूम *डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान ने फिता काटकर किया उद्घाटन*

Https://news93live.com/

धनबाद/लोयाबाद क्षेत्र के मदनाडीह में नए लोयाबाद होंडा शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन के दौरान शोरूम के ओनर फुकरान ने डिप्टी मेयर अरुण कुमार चौहान को बुके देकर सम्मानित किया और उनके आगमन पर आभार जताया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी अच्छी-खासी उपस्थिति रही। जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

इस अवसर पर शोरूम के सारे स्टाफ भी मौजूद रहे और उन्होंने शोरूम से संबंधित सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस शोरूम के खुलने से लोयाबाद और आसपास के लोगों को अब होंडा के वाहन और सर्विस की बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।स्थानीय लोगों ने भी नए शोरूम के खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button