मनोरंजन

रामनवमी विवाद के बाद प्रशासन की पहल, हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने मिलकर दिया भाईचारे का संदेश…

Https://news93live.com/

धनबाद के बलियापुर स्थित भीखराजपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विधि-व्यवस्था सामान्य होते ही सोमवार की शाम धारा 144 हटा ली गई। इसके बाद मंगलवार को बलियापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के समाजसेवी, बुद्धिजीवी, राजनीतिक दलों के नेता, ग्रामीण और पीस कमिटी के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ अमन-शांति कायम रखने का संकल्प लिया।

बैठक में मौजूद प्रमुख हस्तियां

विधायी प्रतिनिधि: निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ़ बबलू महतो

प्रशासनिक अधिकारी: धनबाद SSP प्रभात कुमार, सिटी SP ऋत्विक श्रीवास्तव, ADM लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, SDM (IAS) लोकेश बारंगे, DSP विधि व्यवस्था नौशाद आलम, सिंदरी SDPO आशुतोष कुमार सत्यम, DSP शंकर कामती

राजनीतिक प्रतिनिधि: बीजेपी नेत्री तारा देवी, बीजेपी ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार, झामुमो जिल सचिव मन्नू आलम, जीला अध्यक्ष लक्की सोरेन.

अन्य सहभागी: स्थानीय समाजसेवी, ग्रामीण और शांति समिति के सदस्य

बैठक का सार

सभी समुदायों ने एक-दूसरे के सहयोग का वादा किया।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी भी तरह की अफवाह या विवाद को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन तत्पर रहेगा।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सामाजिक सौहार्द ही क्षेत्र की ताकत है और इसे बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button