गायकी में मन्नत ने रचा मुकाम, विधायक ने किया सम्मानित*

*बरोरा*. शास्त्री नगर, हरिणा निवासी 16 वर्षीय युवा गायक मन्नत पांडेय ने गायकी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. इंडिया टैलेंट फाइट (आईटीएफ) के टीवी राउंड में चयन होने पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने मन्नत को सम्मानित किया. विधायक ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी. 30 सितंबर को उत्तराखंड के रुड़की स्थित गोल्डन लीफ में हुई शूटिंग में मन्नत ने शानदार प्रस्तुति दी, जिसके लिए उन्हें स्वर्ण पदक व प्रमाण-पत्र मिला. आईटीएफ मेगा ऑडिशन में वह टॉप-15 में जगह बना चुके हैं. अनु मलिक समेत कई चर्चित कलाकारों के सामने भी प्रस्तुति दे चुके हैं. मौके पर मुखिया विनोद महतो, बच्चू राय, किशोर सिंह, मंदीप शास्त्री व डॉ मुकेश कुमार राय मौजूद थे.
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



