अवैध उत्खनन के खिलाफ कतरास में आजाद समाज पार्टी,भीम आर्मी ने रविवार को निकाला विरोध मार्च*

*कतरास*। अवैध उत्खनन के खिलाफ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) धनबाद के बैनर तले रविवार को विरोध मार्च निकाला गया। मार्च गुहीबांध बस स्टैंड से कतरास थाना चौक तक निकाला गया, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
मार्च के दौरान अवैध उत्खनन पर रोक लगाने और क्षेत्र में बढ़ती अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वार्ड नंबर 5 की पार्षद निरुपमा देवी भी मौके पर मौजूद रहीं और आंदोलन का समर्थन किया। इस मौके पर श्रीमती ने कहा कि अवैध उत्खनन में जो भी शामिल हैं मैं जिस प्रकार नाम का उजागर किया जिसके कारण मुझे हर तरह से हर लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है और मैं आगे भी इस कार्यों पर चरणबद्ध आंदोलन के लिए तैयार रहूंगी।
पार्टी नेताओं ने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र में अवैध उत्खनन से लोगों की सुरक्षा, पर्यावरण और स्थानीय जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन से इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



