Breaking

स्थानीय भारतीय क्लब के सभागार में आज डॉ.मृणाल की पुस्तक ‘प्रेमचंद : हमारे हमसफर’ का लोकार्पण सह परिचर्चा कार्यक्रम..

Https://news93live.com/

कतरास। 31अगस्त। स्थानीय भारतीय क्लब के सभागार में आज डॉ.मृणाल की पुस्तक ‘प्रेमचंद : हमारे हमसफर’ का लोकार्पण सह परिचर्चा कार्यक्रम वरिष्ठ कवि अनवर शमीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें लखनऊ से आए मुख्य वक्ता जलेस के राष्ट्रीय सच्चाई प्रो.नलिन रंजन सिंह ने कहा कि प्रेमचंद पर कई आरोप लगे जो झूठ की बुनियाद पर गढ़े गये हैं जो निराधार हैं।ये आरोप फासिस्ट ताक़तों द्वारा लगाए गये हैं।प्रेमचंद ने साहित्य को नये ढंग से परिभाषित किया।उनके बाद प्रो.हिमांशु शेखर चौधरी ने कहा कि हम सभी प्रेमचंद के गढ़े गये लोग हैं।आज के समय में सामुहिकता समाप्त हो गयी है।प्रेमचंद ने राष्ट्रवाद को अपने ढंग से परिभाषित किया है।

डा.बलभद्र ने कहा कि प्रेमचंद ने

हिंदी-उर्दू के साथ ही साथ हिंदू-मुस्लिम एकता और धर्मनिरपेक्षता को अपनी रचनाओं में प्राथमिकता दी है।मृणाल जी की किताब प्रेमचंद,हमारे हमसफर के चार अध्यायों में मृणाल जी ने इन तथ्यों का गहरा उल्लेख किया है।

आलोचक डॉ.अली इमाम खान ने कहा कि डॉ.मृणाल ने इस पुस्तक के माध्यम से प्रेमचंद को नये संदर्भ में समझने की कोशिश की है।प्रेमचंद को समग्रता में देखने का प्रयास किया है।इनके अलावा विजय झा,उपन्यासका मनमोहन पाठक,प्रो.राजेन्द्र मिश्र ने भी अपने विचार रखे।इस कार्यक्रम का संचालन जलेस के ज़िला सचिव कुमार अशोक ने किया।

सभागार में उपस्थित थे राजेन्द्र राजा,मुन्ना सिद्दीकी, मातादीन अग्रवाल, उमाशंकर तिवारी, स्वामीनाथ पाण्डेय, विद्यानंद झा,विनय सिंह,शंकर चौहान, रंजन मिश्रा,विष्णु कुमार, राजेंद्र प्रजापति, उमेश ऋषि, जयदेव बनर्जी,प्रभात मिश्रा,आज़ाद प्रसाद सिंह,राहुल,राजेश रवि आदि उपस्थित थे।.

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button