Breaking
एरिया 10 जेलगोरा क्षेत्र में अवैध कोयले के खिलाफ संयुक्त छापेमारी, सीआईएसएफ, बीसीसीएल व प्रशासन की कार्रवाई*

*धनबाद*/ *जेलगोरा* : अलकडीहा ओपी क्षेत्र के पारबाद इलाके में काली मंदिर के समीप अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ, बीसीसीएल एवं स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से जमा कोयले की जांच की गई।
छापेमारी के दौरान सीआईएसएफ, बीसीसीएल के अधिकारियों तथा स्थानीय प्रशासन की टीम ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान लगभग 19 टन अवैध कोयला को जप्त कर बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है. अवैध खनन और कोयला तस्करी के विरुद्ध संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



