Breaking

*कतरास में राज्य कर विभाग द्वारा ट्रकों की जांच, कोयला लदा एक ट्रक jh 10 ab 7545 संदिग्ध*।

Https://news93live.com/

*कतरास*: राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त के अधिकारि द्वारा शुक्रवार दोपहर कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत राहुल चौक स्थित रेलवे फाटक से पहले ट्रक गाड़ियों की कागजात जांच की गई। इस दौरान एक ट्रक में कोयला लदा पाया गया।

जांच के क्रम में जब अधिकारियों ने ट्रक चालक से संबंधित कागजात की मांग की तो चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने उक्त ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही थी।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक ट्रक को बाघमारा महिला थाना परिसर, कतरास थाना अथवा कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत टीओपी परिसर में खड़ा नहीं पाया गया, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार ट्रक पर क्षमता से अधिक भार लदे होने की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं तिरपाल फट जाने के कारण बोरे में भरा कोयला स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। इन परिस्थितियों को देखते हुए कोयले के अवैध होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। सूत्रों का यह भी कहना है कि अवैध कोयला लोड गाड़ी जब निकलती है तो इसका नंबर कई विभाग के सूत्र के पास पहुंचता है तो यह जांच चल पाएगा कि किन क्षेत्र से अवैध कोयला लोड कर ट्रक निकली थी।

फिलहाल विभागीय कार्रवाई और ट्रक की स्थिति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button