*इंटरनेशनल इंडिया कमीशन ह्यूमन राइट ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्च*

*बाघमारा प्रखंड के पूर्व सचिव बद्री विशाल हजारी को संगठन का झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया*
*कतरास/ झारखण्ड**इंटरनेशनल इंडिया कमीशन ह्यूमन राइट ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्च के दवारा नियुक्त किया गया विशाल हजारी को । इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।बद्री विशाल हजारी जी लंबे समय से सामाजिक सरोकारों, मानवाधिकारों की रक्षा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती और प्रभावशाली ढंग से उठाते रहे हैं। समाज के वंचित और पीड़ित वर्गों के लिए उनकी निरंतर सक्रियता और संवेदनशील दृष्टिकोण उन्हें एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में स्थापित करता है।
मीडिया के क्षेत्र में उनके अनुभव, कार्यकुशलता और सक्रिय भूमिका से संगठन की गतिविधियों को व्यापक पहचान मिलने के साथ-साथ मानवाधिकार से जुड़े अभियानों को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर मीडिया समन्वय और जनसंपर्क और अधिक सशक्त होगा।
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



