Breaking

गंगा गौशाला में बरनवाल मोदी सेवा समिति का यहिबरन जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न*

*बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने बरनवाल मोदी सेवा समिति को नया भवन बनाने की घोषणा की*

Https://news93live.com/

*कतरास*. बरनवाल मोदी सेवा समिति कतरास के तत्वावधान में शुक्रवार को गंगा गौशाला में महाराजा अहिबरन जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो उपस्थित थे. समारोह के पूर्व भगवान महाराजा यहिबरन के तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. मिलन समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग ली भाग लिया. समाज के लोगों ने विधायक शत्रुघ्न महतो को अंग वस्त्र एवं बैच पहनाकर सम्मानित किया. विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि बरनवाल मोदी सेवा समिति परिवार का मेरे परिवार के प्रति हमेशा आशीर्वाद रहा है.उन्होंने कहा ऐसे आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है. उन्होंने मोदी समाज को एक नया भवन बनाने की घोषणा की. उन्होंने कहा यह समाज दूसरे समाज के लोगों को काफी मदद करते हैं. श्री महतो ने मोदी समाज से एक विधायक प्रतिनिधि के रूप में पिंटू बरनवाल को अपना प्रतिनिधि बनाया. मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रदीप बरनवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण मोदी, पिंटू बरनवाल, सह सचिव सोनू लाल बरनवाल, रंजीत मोदी, महामंत्री सुभाष मोदी, नीरज कुमार बरनवाल, वीरेंद्र बरनवाल, रविंद्र बरनवाल, शंकर मोदी, प्रमोद बरनवाल, देवनारायण गुप्ता,संदीप कुमार बरनवाल, राजेंद्र बरनवाल,बंटी बरनवाल, राधा प्रसाद बरनवाल,पवन बरनवाल, दिनेश प्रसाद बरनवाल, कविश बरनवाल, नरेश बरनवाल, पप्पू बरनवाल,अशोक बरनवाल, मुंतीलाल, शिव शंकर प्रसाद, डॉ एल मोदी,पंकज बरनवाल, डॉ अनिल बर्नवाल,राजेश बरनवाल आदि उपस्थित थे.

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button