*आवाज़ 7डेज धनबाद के संवाददाता सकलदेव प्रमाणिक को GNM दुर्गा पूजा समिति कतरास ने सम्मानि किया*.

*कतरास* :श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने जीएनएम हाई स्कूल मैदान में आय-व्यय सह सामान्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से बुद्धिजीवी वर्ग, कमिटी सदस्यों, नगर निगम के सफाई कर्मियों कात्रज थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह तथा पत्रकारों को मोमेंटो एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों के योगदान की सराहना करते हुए सामाजिक समरसता एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
मौके पर समिति के वरीय संरक्षक मोहन प्रसाद लाला ,सुरेंद्र सिंह ,प्रो प्रताप नारायण पांडे ,अधिवक्ता ललन किशोर प्रसाद ,विनय सिन्हा ,शंकर हजारी ,धीरेंन सिंह, धनंजय नंदन ,समीर जायसवाल के अलावे समिति के अध्यक्ष , सचिव मुकेश भट्ट कोषाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



