अनिश डोकानिया बने गंगा गौशाला कतरास के नए अध्यक्ष*
*गौ सेवा और विकास को बनाएंगे प्राथमिकता, गोपाष्टमी पर होगा भव्य आयोजन*

*कतरास*. श्री गंगा गौशाला, कतरास-करकेन्द की एक अहम बैठक गुरुवार को गौशाला प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से अनिश डोकानिया को गंगा गौशाला का नया अध्यक्ष चुना गया।
अपनी नियुक्ति पर अनिश डोकानिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौशाला में गौ सेवा और समग्र विकास उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि समिति के सहयोग से गंगा गौशाला को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा और विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी गोपाष्टमी पर्व के दौरान गंगा गौशाला का वार्षिक अधिवेशन एवं मेला भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें मंगल पाठ और भागवत कथा जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे।
बैठक में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
संतोष भाई जी, महेश कुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विकास बजानिया, राजकुमार टाटिया, पवन गडियाल, अधिवक्ता डी.एन. चौधरी, श्रवण खेतान, मनोज खेमका, विजय तुलस्यान, कमलेश सिंह, पीयूष खंडेलवाल..
कतरास से सहयोगी sakaldev pramanik के साथ मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



