अर्थव्यवस्था

मधुबन कोल वाशरी में बड़ा हादसा: सेलो गिरा, 5 हजार टन कोयला धंसा, कर्मी को साहसिक रेस्क्यू में बचाया गया..

Https://news93live.com/

बाघमारा, धनबाद – बीसीसीएल ब्लॉक-2 स्थित न्यू मधुबन कोल वाशरी में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ जब नंबर-1 सेलो अचानक भरभरा कर गिर गया। इस दुर्घटना में लगभग 5,000 टन वाश कोयला मलबे के साथ नीचे जा गिरा, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही बीसीसीएल प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पता चला कि नंबर-3 सेलो के टावर पर कर्मी धर्मेंद्र ठाकुर फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें बोकारो से एयर सर्विस क्रेन मंगाई गई और ड्रोन कैमरे से स्थिति पर नजर रखी गई।

घंटों की मशक्कत के बाद धर्मेंद्र ठाकुर को उनके सहकर्मी हरेंद्र महतो ने साहसिक प्रयास से सुरक्षित नीचे उतारा। इस रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने सराहना की।

गौरतलब है कि डेढ़ साल पहले ही इस वाशरी का उद्घाटन कोयला मंत्री द्वारा ऑनलाइन किया गया था। इतने कम समय में तकनीकी और निर्माण संबंधी गंभीर चूक सामने आना बीसीसीएल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

घटनास्थल पर पहुंचे बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं ब्लॉक-2 के जीएम कुमार रंजीव ने राहत की बात बताते हुए कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है और जांच के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।.

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button