राजनीति

तोपचांची प्रखंड में झामुमो युवा मोर्चा का विस्तार हेतु बैठक, जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने किया संबोधित..

Https://news93live.com/

धनबाद/तोपचांची।

झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा तोपचांची प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर शनिवार 13 सितंबर को तोपचांची हटिया मैदान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो ने की।

बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा धनबाद जिलाध्यक्ष सूरज महतो, जिला सचिव मन्नू आलम, युवा मोर्चा जिला सचिव शंकर महतो, संगठन सचिव संदीप हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो, जगदीश चौधरी, नवल किशोर, केवट, अकबर अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने कहा कि “झारखंड मुक्ति मोर्चा की ताकत गांव-गांव और पंचायत स्तर पर संगठन के मजबूत होने से है। हमें एकजुट होकर संगठन विस्तार की जिम्मेदारी निभानी है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों को साकार करने और युवाओं को उनके हक-अधिकार दिलाने के लिए झामुमो युवा मोर्चा निरंतर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि झामुमो के झंडे के नीचे उनकी राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई। पार्टी की मजबूती उनका लक्ष्य है। इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।”

उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर तक कमेटियों का गठन किया जाएगा ताकि संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण और जोशीला रहा।

तोपचांची से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button