झरिया पीएचसी से 40 लाख के उपकरण चोरी का खुलासा..

स्थान: झरिया, धनबाद तारीख:
सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम.
चोरी की घटना
झरिया थाना क्षेत्र के उपर कुल्ही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) से करीब ₹40 लाख मूल्य के चिकित्सा उपकरण और अन्य सामग्री चोरी हो गई थी। इस घटना की प्राथमिकी 12 सितंबर को दर्ज की गई थी।
पुलिस की कार्रवाई
झरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।
लगातार छापेमारी के बाद चोरी गए अधिकांश उपकरण दो अलग-अलग ठिकानों से बरामद किए गए।
बरामद सामान में शामिल:
CBC मशीन, टू-नेट मशीन, बायोमेट्रिक मशीन
बाइनोकुलर माइक्रोस्कोप, बीपी मशीन, वजन मशीन
हिमोग्लोबिन जांच मशीन, एलजी कंपनी का फ्रिज
स्टेथोस्कोप, मेडिकल ट्रे, किडनी ट्रे, स्टील के बर्तन
मरीजों के लिए रखी गई खाद्य सामग्री जैसे चना, मसूर, अरहर दाल, राजमा, मूंगफली, गुड़ और सोयाबीन2
गिरफ्तार आरोपी:
मो. सोनू उर्फ मुर्तजा (उम्र 19 वर्ष)
मो. शमशाद उर्फ भोन्टा (उम्र 19 वर्ष) दोनों आरोपी शमशेरनगर, झरिया के निवासी हैं।
आगे की जांच
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे गिरोह का जल्द पर्दाफाश करने का दावा कर रही है.
News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



