Breaking

धनबाद में किन्नर समाज में विवाद पर सुनयना किन्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस..

Https://news93live.com/

धनबाद, झारखंड — धनबाद में किन्नर समाज के दो प्रमुख चेहरों, स्वेता किन्नर और सुनयना किन्नर के बीच चल रहे विवाद ने आज नया मोड़ ले लिया। सुनयना किन्नर ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया के सामने अपनी बात रखी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें:

सुनयना किन्नर ने कहा कि किन्नर समाज की पहचान को नुकसान पहुंचाने वाले बहरूपियों द्वारा फैलाया जा रहा आतंक बेहद निंदनीय है।

उन्होंने स्वेता किन्नर द्वारा ऐसे बहरूपियों को पकड़कर बरवाअड्डा थाना को सुपुर्द करने की कार्रवाई को “बहुत ही सराहनीय” बताया।

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वेता द्वारा उनके खिलाफ बरवाअड्डा थाना में लगाए गए आरोप “बेबुनियाद” हैं।

भावुक होते हुए सुनयना ने कहा, “स्वेता मेरी बहन है। अगर उसे मेरी जरूरत पड़े, तो मैं उसके साथ खड़ी हूं।”

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button