Breaking

असर्फी अस्पताल फिर विवादों में, प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा..

Https://news93live.com/

धनबाद : एक बार फिर असर्फी अस्पताल विवादों में है, प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों ने 8 लाइन सड़क को घंटों जाम कर भारी हंगामा किया, जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान एकादशी देवी (22 वर्ष) देवली पंचायत के कुल्डंगाल बस्ती, गोविंदपुर के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि 15 सितंबर को गर्भवती एकादशी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज एकादशी ने एक बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति मनोज कुम्हार ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पत्नी का गलत तरीके से इलाज किया गया, यदि सही इलाज किया जाता तो पत्नी की जान नहीं गई होती। हंगामा के बाद परिजन एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अस्पताल प्रबंधक से वार्ता किया। वार्ता में यह निर्णय हुआ कि 2,50,000/- आर्थिक सहयोग तौर पर परिजनों को ESI द्वारा भुगतान होगा. तत्काल 70,000/- नकद भुगतान किया गया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सड़क को खाली कराया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।.

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button