अटल बिहारी बाजपेई जी के 8वी पुण्यतिथि पर धनबाद सांसद कार्यालय मे दी गई श्रद्धांजलि..

*धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो जी अपने जगजीवन नगर स्थित संसद कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ भारत रत्न ,भारतीय राजनीति के युग पुरुष , पूर्व प्रधानमंत्री कुशल संगठनकर्ता,प्रखर ओजस्वी वक्ता,कुशल पत्रकार,कविकुल के अग्रणी कवि,झारखंड राज्य के निर्माता,परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के 8वीं पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए पुण्यतिथि मनाई और सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि परम श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के बताएं गए पद्मचिन्हो पर चलते हुए कुशल कार्यकर्ता कुशल नेतृत्वकर्ता बने।
सांसद श्री ढुलू महतो जी ने कहा की श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
अटल जी ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय लोकतंत्र को समृद्ध किया। उन्होंने आजीवन ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ की भावना के साथ कार्य किया। उनके लिए राजनीति का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित और जनसेवा था।
अटल जी के नेतृत्व में भारत ने सामरिक शक्ति, आर्थिक विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया। उन्होंने देश को मजबूत और आत्मविश्वासी बनाने तथा विकास की नई दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनका व्यक्तित्व, उनके आदर्श और राष्ट्रसेवा का उनका संकल्प सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट, सह सांसद प्रतिनिधि मिल्टन पार्थ सारथी, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय झा, शांतनु चंद्र, अवधेश पासवान, बसंती देवी,राजाराम दत्ता, सनी रवानी, हुलास दास, इंदु भूषण कुशवाहा,सुनील चौधरी, नीतू शंकर ,प्रितपाल सिंह अजमानी,चंद्रशेखर मुन्ना,विजय शर्मा ,प्रमोद सिंह, विश्वजीत सहित अनेक कार्यकर्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि अर्पित किए..
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



