पंकज सिन्हा अध्यक्ष, अमन जायसवाल सचिव और चंद्रकांत कुमार बने कोषाध्यक्ष*

*कतरास* : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, जीएनएम हाई स्कूल मैदान की आवश्यक बैठक वरीय संरक्षक मोहन प्रसाद लाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा 2026 को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से पंकज सिन्हा को अध्यक्ष, अमन जायसवाल को सचिव तथा चंद्रकांत कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अशोक शर्मा, विनोद रजक, मनोज राय, दिलीप तर्वे, कुलदीप सिंह, रघुनाथ सिंह, मोनू सिंह और शैलेंद्र सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रामजी हजारी, गोपाल बोस, राखो हारी पटवा, अयोध्या सिंह, प्रदीप लाला, ईश्वर लाल शर्मा, राजा गुप्ता, रवि हजारी, अमित रजक और प्रकाश रजक सहित अन्य सदस्यों का चयन किया गया।
सह-कोषाध्यक्ष के रूप में गणेश मोदक, अप्पू साहू, राहुल राज, सुनील यादव, टिंकू खंडेलवाल, शिवम दसौंधी, मुकेश सिंह, गोलू अग्रवाल, भोलू जायसवाल और राहुल सिंह सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।
पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कार्यकारिणी समिति में सैकड़ों सदस्यों को जोड़ा गया है। वहीं पूजा के दौरान व्यवस्था एवं निगरानी के लिए संरक्षक मोहन प्रसाद लाला के निर्देश पर विशेष निगरानी समिति का भी गठन किया गया। इसमें शंकर जायसवाल, मुकेश भट्ट, शैलेंद्र चौरसिया, विनोद रजक, सोनू शर्मा, प्रीतम रवानी, अशोक शर्मा, मनोज राय, अमित सिन्हा और मो. तारिफ अनवर को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में पूजा समिति के संरक्षक मोहन प्रसाद लाला, सुरेंद्र सिंह, प्रो. प्रताप नारायण पांडेय, ललन किशोर प्रसाद, विनय सिन्हा, शंकर हजारी, धीरेन सिंह सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जाएंगी।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



