Breaking

SSLNT महिला कॉलेज में बिनोद बाबू की जयंती पर विवाद, प्राचार्य के व्यवहार पर उठे सवाल..

Https://news93live.com/

धनबाद, झारखंड | 23 सितंबर 2025 — धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में शनिवार को बिनोद बिहारी महतो की जयंती को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कॉलेज झारखंड के प्रतिष्ठित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है, ऐसे में इस विश्वविद्यालय के संस्थापक की जयंती न मनाने को लेकर छात्र संगठनों ने कड़ा विरोध जताया।

वायरल वीडियो ने खोली परतें

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शर्मिला रानी छात्रों को कॉलेज परिसर में बिनोद बाबू की तस्वीर पर माल्यार्पण करने से रोकती नजर आ रही हैं। छात्र संगठन झामुमो छात्र इकाई ने कॉलेज परिसर में चेयर पर बिनोद बाबू की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि देने की कोशिश की थी, जिसे प्राचार्य ने “अनुचित” बताते हुए रोक दिया।

सड़क पर विरोध, पुतला दहन

प्राचार्य के इस रवैये से नाराज छात्र नेताओं ने कॉलेज के बाहर सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और प्राचार्य का पुतला दहन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिनोद बाबू का अपमान है और कॉलेज प्रशासन ने जानबूझकर उनकी जयंती को नजरअंदाज किया।

प्राचार्य का पक्ष

प्राचार्य डॉ. शर्मिला रानी ने सफाई देते हुए कहा कि कॉलेज परिसर में पहले ही एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें बिनोद बिहारी महतो और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई थी। उन्होंने छात्रों द्वारा सड़क किनारे चेयर पर तस्वीर रखकर माल्यार्पण को “असम्मानजनक” बताया और इसे कॉलेज को बदनाम करने की साजिश करार दिया.

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button