Breaking

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों का अब जेपी अस्पताल में होगा नि:शुल्क इलाज..

Https://news93live.com/

धनबाद : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को अब राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बलियापुर – बाईपास रोड स्थित जेपी अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना में जेपी अस्पताल को भी शामिल कर लिया गया है।

इस पहल से झारखंड के सभी सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी, पेंशनधारी और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। इसके अलावा, विधायक, पूर्व विधायक, अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी, सरकारी बोर्ड और निगम के कर्मचारी, यूनिवर्सिटी और कॉलेज के शिक्षक, और रजिस्टर्ड वकील भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

इस योजना का उद्देश्य राज्य के कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है। जेपी अस्पताल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के इस पहल में शामिल होने से गंभीर बीमारियों के इलाज में आने वाली आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button