धनबाद हीरापुर में दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन..
08 जनवरी को राणी सती दादी का मंगल पाठ, 09 जनवरी को श्याम बाबा का गूंजण महोत्सव धनबाद।
धनबाद : श्याम भक्त मंडल, हीरापुर के तत्वावधान में दिनांक 08 एवं 09 जनवरी 2026 को दुर्गा मंदिर प्रांगण, अग्रसेन भवन, हीरापुर, धनबाद में दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
08 जनवरी 2026 (गुरुवार) को श्री राणी सती दादी जी का मंगल पाठ आयोजित होगा। इस अवसर पर दादी जी का विशाल एवं अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति प्रज्वलन एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। मंगल पाठ की पाठ वाचिका सुश्री ज्योति जाजोदिया जी (गुवाहाटी) पधार रही हैं, जो अपनी मधुर वाणी से दादी भक्तों को भावविभोर करेंगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दादी भक्तों की सहभागिता अपेक्षित है।
09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को श्याम बाबा का भव्य गूंजण महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री सौरभ शर्मा (कोलकाता) एवं सुश्री केमिता राठौड़ (उदयपुर) बाबा का गुणगान करेंगे।
साथ ही धनबाद के श्याम सेवक श्री अरुण केजरीवाल (बुलबुल), श्री विवेक अग्रवाल, श्री पिंटू शर्मा, श्री पंकज सांवरिया, श्री पंकज मोदी, श्री समय स्झ एवं श्री कृष्ण मित्तल भी अपने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में बाबा का अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग एवं फूलों की अव्य वर्षा शामिल हैं।
श्याम भक्त मंडल, हीरापुर द्वारा समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
रीतेश शर्मा
मनोज खेमका, विजय अग्रवाल, मिठू सरिया, चेतन गोयंका, प्रदीप देवरालिया, संदीप कटेसरिया, दिलीप गोयल, अश्विनी, सौस्टी पॉल, विकाश अग्रवाल, राघव अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संजीव गुप्ता, संजीव जिंदल, संजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अंकित गुप्ता, सचिन भजनका, अंकित सुल्तानिया, आशीष जिंदल, गौरव, अंकित दारूका,
और सभी श्याम भक्त सयुक्त रूप से लगे हुए हैं,
News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.



