Breaking

धनबाद के जाबाज पुलिस अधीक्षक “अशोक चक्र ” से सम्मानित शहीद रणधीर वर्मा की 35वां सहादत दिवस मनाया गया.

Https://news93live.com/

धनबाद के जाबाज पुलिस अधीक्षक “अशोक चक्र ” से सम्मानित शहीद रणधीर वर्मा तथा श्रमिक नेता श्यामल चक्रवर्ती की पुण्यतिथि पर आज एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और दोनों महान विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर,

बियाडा (BIADA) के पूर्व अध्यक्ष विजय झाँ और समाजसेवी गौतम मण्डल भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

विजय झाँ ने कहा कि रणधीर वर्मा और श्यामल चक्रवर्ती ने समाज और देश के लिए जो योगदान दिया है, वह सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएँ।

गौतम मण्डल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्यामल चक्रवर्ती ने मजदूरों और श्रमिक वर्ग के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। वहीं रणधीर वर्मा ने न्याय और ईमानदारी की मिसाल कायम की।

सभा में उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को नमन किया।

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button