शहीद राजू यादव की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया..

धनबाद स्थित पूजा टॉकीज परिसर में शुक्रवार को शहीद राजू यादव की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में परिवार के सदस्य, स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राजू यादव: संघर्ष और साहस की मिसाल
राजू यादव को धनबाद के माफिया विरोधी संघर्ष में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है। 34 वर्ष पूर्व माफियाओं के हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी। वे शोषित और उपेक्षित वर्गों के लिए आवाज उठाते थे, जो उस समय के प्रभावशाली तत्वों को नागवार गुजरा।
परिवार की पीड़ा और मांग
उनकी पत्नी आबो देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा,
“34 साल बीत गए, लेकिन हमें आज तक इंसाफ नहीं मिला। प्रशासन अब भी मौन है।”
बेटे अवध यादव ने कहा कि वे अपने पिता के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं और समाज में न्याय की स्थापना के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
सामाजिक और राजनीतिक सहभागिता
कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, कांग्रेस नेता रामप्रीत प्रसाद यादव समेत कई स्थानीय नेताओं ने भाग लिया। सभी ने राजू यादव के विचारों को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की।
यह पुण्यतिथि न केवल श्रद्धांजलि का अवसर था, बल्कि न्याय और सामाजिक बदलाव की पुकार भी।.
News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.



