*बरोरा के पूजा पंडाल का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक धनबाद प्रभात कुमार एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्नहर्ता महतो ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन*

*बरोरा* : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बरोरा के पूजा पंडाल का उद्घाटन वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद प्रभात कुमार एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
समिति की ओर से विधायक व एसएसपी को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की शांति और खुशहाली की कामना की गई।मौके पर डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी प्रमोद कुमार, बाघमारा अंचलाधिकारी गिरजा नंद किशकू, बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार, मजिस्ट्रेट के रूप में बिट्टू कुमार राणा, उपप्रमुख रंजीत सिंह, मुखिया सरिता देवी, पंसस सरस्वती देवी, पूर्व मुखिया बासुदेव महतो सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान और ग्रामीण मौजूद थे।
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



