Breaking

बलियापुर पहुंचे मुख्यमंत्री, पूर्व विधायक आनंद महतो के पुत्र को दी श्रद्धांजलि..

Https://news93live.com/

बलियापुर (धनबाद), गुरुवार: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को बलियापुर प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के दिवंगत सुपुत्र स्व. डॉ. बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में शोक और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

श्राद्ध कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button