मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला ने पुलिस लाइन, हरिजन अखाड़ा क्षेत्र में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।..

धनबाद : मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला ने पुलिस लाइन, हरिजन अखाड़ा क्षेत्र में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्रवासियों का उत्साह, समर्थन और विश्वास स्पष्ट रूप से बदलाव की आहट दे रहा था। लोगों ने क्षेत्र के आधारभूत विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क एवं सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सकारात्मक संवाद किया। रवि बुंदेला ने कहा कि “आप में से एक” होने के नाते वे क्षेत्र के सम्मान और समग्र विकास की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से 23 फरवरी को क्रम संख्या 18, चुनाव चिन्ह हीरा पर मतदान करने की अपील की।

इसके पश्चात कोरडीह एवं कोलाकुसमा में भी सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की गई तथा विजय का आशीर्वाद माँगा गया। क्षेत्रवासियों ने अपार स्नेह और समर्थन व्यक्त करते हुए विकास के संकल्प को मजबूती दी। रवि बुंदेला ने भरोसा दिलाया कि लोक कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर ज़मीन पर उतारा जाएगा और एक स्वच्छ, व्यवस्थित एवं विकसित धनबाद के निर्माण हेतु ठोस कार्ययोजना के साथ वे पूरी तरह तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि जनता का यह विश्वास ही परिवर्तन की असली शक्ति है।
आइए, मिलकर नए, विकसित और सशक्त धनबाद के निर्माण का संकल्प लें।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



