Breaking
सीआईएसएफ का विशेष जांच अभियान, 212 कोयला-लोड वाहनों की जांच*

*धनबाद* : सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल कोयला नगर ने अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाने के लिए विभिन्न चेक पोस्टों, रेलवे साइडिंग और परिवहन मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 212 कोयला-लोड वाहनों की जांच की गई तथा एम-परिवहन ऐप से दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
जांच में सभी वाहन एवं दस्तावेज वैध पाए गए और कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। सीआईएसएफ ने बताया कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा और जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी के तहत ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अवैध कोयला गतिविधियों की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9341528406 पर केवल संदेश के माध्यम से देने की अपील की गई है।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



