Breaking

कतरास में श्री श्याम गंगा मंदिर के भूमि पूजनोत्सव को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन 24 जुलाई से*

Https://news93live.com/

*कतरास*: श्री श्याम गंगा सेवा समिति एवं श्री गंगा गौशाला, कतरास-करकेंद के तत्वावधान में 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को श्री श्याम गंगा मंदिर भूमि पूजनोत्सव का भव्य आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता गौशाला प्रांगण मे किया गया । कार्यक्रम नरसिंहगढ़ बालाजी धाम (बर्नपुर) श्री संतोष भाईजी के सानिध्य में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में संतोष भाईजी का सान्निध्य रहेगा।

सुबह 5:30 बजे रानी सती मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो श्री गंगा गौशाला, कतरास- पहुंचेगी। सुबह 7 बजे भूमि पूजन, 10 बजे हवन, 10:30 बजे सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ तथा दोपहर 1 बजे श्री हनुमान मंदिर के पुनरुद्धार का शुभारंभ होगा। शाम 4 बजे पद्मश्री चंद्रकांत सोमपुरा द्वारा मंदिर के स्वरूप का अवलोकन किया जाएगा।

शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री श्याम जी की ज्योत एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर धनबाद के प्रसिद्ध भजन गायक पंकज शर्मा तथा कोलकाता के भजन गायक निहाल ठाकुराणी अपनी प्रस्तुति देंगे। सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है

मौके पर अध्यक्ष अनीश डोकानिया, सचिव महेश अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ वी एन चौधरी, राजेश सिंघल, सुमित खंडेलवाल, प्रदीप सोनी, राजेश केडिया, राजन खंडेलवाल, आकाश खंडेलवाल, गोबिंद खंडेलवाल, उदय वर्मा, कृष्ण कन्हैया राय, विष्णु चौरसिया, सरोज विश्वकर्मा, पंकज सिन्हा, सुनील डागाईच, दीपू अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अशोक शर्मा, संजय गोयलका, आजाद

कृष्ण अग्रवाल, महेंद्र चौधरी, कैलाश कुलवाल, विनोद शर्मा , दीपू बरेलीया ,शुभम राजगढ़िया ,शीतल शर्मा, रितेश नर्नोली, नरेश अग्रवाल ,घनश्याम खंडेलवाल, राजेश कड़िया ,रामचंद्र रावत ,रेराजेश सिंह आदि लोग मौजूद थे।

News 93 Live से sakaldev pramanik की रेपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button