Breaking

*अवैध कोयला कारोबार के लेन-देन को लेकर बरोरा में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल*

Https://news93live.com/

*बरोरा*.विजयादशमी की रात बरोरा में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। रुपये के लेन-देन को लेकर दो गुटों में जमकर भिड़ंत हुई। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए इस खूनी संघर्ष में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से एक पक्ष के पप्पू चौहान की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें धनबाद में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

*मौके पर प्रशासन की कार्रवाई*

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ राजेश कुमार, एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह सहित बरोरा, मधुबन और बाघमारा थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में लिया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया।

इस बीच, एसडीओ ने बड़ा निर्णय लेते हुए सुरक्षा कारणों से मेला तत्काल बंद करने और चौबीस घंटे के भीतर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कराने का आदेश जारी किया। भारी पुलिस सुरक्षा में प्रतिमा विसर्जन संपन्न हुआ।

*स्थानीय लोगों में आक्रोश*

प्रशासन के इस कदम से स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष फैल गया। लोगों का कहना है कि अवैध कोयला कारोबारियों की मनमानी और उनके झगड़े की वजह से पूरे इलाके की शांति भंग हो गई। इसके साथ ही जनता को मेला बंद होने और प्रतिमा का असमय विसर्जन कराने की सजा भुगतनी पड़ी।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि प्रशासन अवैध कारोबारियों पर सीधी कार्रवाई क्यों नहीं करता और इसके बजाय आम जनता के पर्व-त्योहार पर पाबंदी क्यों लगाता है।

*मामले की जांच जारी*

फिलहाल, दोनों पक्षों ने बरोरा थाना में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन इलाके में तनाव और लोगों का गुस्सा अब भी बरकरार है।

News 93 Live के बाघमारा से आदर्श की रेपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button