Breaking

नगर निकाय चुनाव: 23 फरवरी को मतदान, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट..

Https://news93live.com/

धनबाद जिले में नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा, निगरानी और मतदान सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

जिले में कुल 1016 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 974 और चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में 42 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। सभी बूथों को मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां मतदाताओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पुलिस प्रशासन ने मतदान केंद्रों को सामान्य, संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में विभाजित किया है। अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। फ्लाइंग स्क्वायड, स्टेटिक सर्विलांस टीम और सीसीटीवी के जरिए पूरे चुनाव पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

चुनाव को लेकर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल 24 घंटे सक्रिय रहेगा। फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नकद लेनदेन और अवैध गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप अभियान तेज कर दिया गया है। कम मतदान वाले क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button