रेल आंदोलनकारीयों ने डीसी लाइन बंदी का काली रात को याद करते हुए संघर्ष दिवस मनाया*

*कतरास* : आज दिनांक 15-6-2026 को कतरासगढ रेलवे स्टेशन में रेल आंदोलनकारियों ने डीसी लाईन बंदी का काली रात को याद करते हुए संघर्ष दिवस मनाई,आज ही के दिन 15-जून-2017 को रात्रि से डीसी रेलवे लाईन बंदी की घोषणा केंद्र सरकार ने की थी।रेल बंदी के खिलाफ राजधानी एक्सप्रेस रोको,जेल भरो आंदोलन से शुरू हुई तथा रेल दो या जेल दो मंच से लगभग 22 महीना तक लम्बी आंदोलन चली अंतत 24-फरवरी-2019 को आंदोलन सफल हुआ और डीसी लाईन पुन: चालू की गई,तब से लेकर रेल बंदी और संघर्ष को याद रखने और भविष्य में जनता को सतर्क रहने का अपील करने के लिए कार्यक्रम की जाती है।इस वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित की गई तथा इस अवसर पर स्व.काॅ.एके राय को उनकी जन्मदिन पर श्रद्धा-सुमन अर्पित की गई।कार्यक्रम में राजेन्द्र प्रसाद राजा,परवेज इकबाल,उमेश ऋषि, पेरू भुईयां,बसंत वासन,देवानंद कुमार,रोहन कुमार,सत्यम महतो, परवेज अंसारी,सुरेश प्रसाद,दीनू जेठुवा,शौकत खान,अजय सिंह, जटल रविदास एवं अन्य साथीगण शामिल हुए।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



