Breaking

दिवंगत कंसारी मंडल का शव यात्रा में सेकडो लोगों ने शामिल होकर नम आँखो से अंतिम विदाई दी, तेलीपाड़ा मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया – गौतम मंडल*

Https://news93live.com/

🌹 श्रद्धांजलि संदेश 🌹 स्वर्गीय कंसारी मंडल (केंद्रीय अध्यक्ष, झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष,वरिष्ठ अधिवक्ता, झारखंड आंदोलनकारी नेता, झामुमो केंद्रीय सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष) आज झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, समाजसेवी एवं जनप्रिय अधिवक्ता स्वर्गीय कंसारी मंडल जी को समाज के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, अधिवक्ता, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे — बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, पूर्व विधायक फुलचांद मंडल,अशोक मंडल, जलेश्वर महतो, विजय झा, रेखा मंडल, धनबाद विधायक राज सिंन्हा, समर श्रीवास्तव, समाज के केंद्रीय महामंत्री गौतम मंडल, सुनील मंडल, फटीक मंडल, जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल, जिला महासचिव शैलेन मंडल, समाज के वरिष्ठ हिमांशु मंडल, अशोक मंडल, प्रदीप मंडल, नित्यानंद मंडल सहित अनेक गणमान्य लोग। सभी ने कहा कि स्वर्गीय कंसारी मंडल जी ने समाज, जन कल्याण और अधिवक्ता समुदाय के लिए जो कार्य किए हैं, वे सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनकी कमी को समाज लंबे समय तक महसूस करेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करें। 🙏💐

News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button