Breaking

पति-पत्नि व बच्ची का एकसाथ निकला जनाजा, सभी की आंखे नम*

Https://news93live.com/

*सिजुआ*.जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ न्यू साइडिंग एक‌ नंबर स्थित भाड़े के मकान से संदिग्ध अवस्था में मिले दैनिक‌ मजदूर राजा अंसारी, उसके पत्नि अमिना खातुन व उसके पुत्री मायरा के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव तेतुलमुड़ी दाउद नगर पहुंचते ही पूरा इलाका गमगीन हो गया। दाउद नगर स्थित मृतक के पिता जमाल अंसारी के आवास से एक साथ तीन जनाजा निकला।मातमियत नजारा देख हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म सभी की आंखे नम हो गई है। फतेहपुर-भद्रीचक कब्रिस्तान में सभी को

सुपूर्द ए खाक की गई। इधर क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। हर कोई अपनी तरह से कयास लगा रहे है। आखिर यह घटना कैसे हुई। हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना पूरी तरह संशय की स्थिति बनी हुई है। इधर बोकारो से सैकड़ो की संख्या में आमिना के मायकेवाले आए। सभी आक्रोशित दिखे। जोगता पुलिस‌ भी सूरक्षा की दृष्टिकोण से मुस्तेद दिखे।

News 93 Live के लिए जोगता से आदर्श की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button