रानी बाजार दुर्गा पूजा समिति ने नगर निगम कर्मियों को किया सम्मानित*

*कतरास* रानी बाजार दुर्गा पूजा समिति द्वारा नगर निगम कतरास अंचल के कर्मियों एवं सफाईकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। समिति की ओर से इन कर्मियों को अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया।समिति ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान किया जाता रहेगा, जिससे उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिल सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदीप कुमार, लाल कमल महतो, शिबू हाड़ी, अजय कुमार, रूपेश हाड़ी, बेचन हाड़ी एवं भुचका हाड़ी उपस्थित थे। समिति के सदस्यों ने सफाईकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास से ही दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व को स्वच्छ और सुंदर रूप में संपन्न किया जा सका।
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



