Breaking

बलियापुर में झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार को लेकर चर्चा तेज..

Https://news93live.com/

बलियापुर, धनबाद — बलियापुर हाई स्कूल मैदान में झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा की ओर से प्रखंड कमेटी के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली ने की, जबकि संचालन निर्मल रजवार ने किया।

बैठक के दौरान अध्यक्ष पद के लिए 5 आवेदन और सचिव पद के लिए 4 आवेदन प्राप्त हुए। सभी नामों पर विचार के बाद अंतिम निर्णय झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी द्वारा लिया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

✨ जिला सचिव – मन्नू आलम

✨ जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष – सूरज महतो

✨ जिला युवा मोर्चा सचिव – शंकर महतो

तथा अनेक कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे।

 बैठक को संबोधित करते हुए सूरज महतो ने कहा:

“संगठन को गांव-गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत करना ही युवा मोर्चा का लक्ष्य है।

हम युवाओं की भागीदारी से झारखंड मुक्ति मोर्चा को नई दिशा देंगे।

आने वाले विधानसभा चुनाव में झामुमो की ताकत हर बूथ पर दिखाई देगी।

मौके पर सभी वक्ताओं ने एकजुटता और संगठन के विस्तार पर बल दिया तथा प्रखंड के सभी युवाओं से संगठन में जुड़ने का आह्वान किया।

News 93 Live से मुकेश सिंह की रेपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button